बंदूक सफ़ाई करने के दौरान चली गोली: पति-पत्नी हुए घायल

•मौके पर पहुंची पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को किया गिरफ्तार
वाराणसी- चेतगंज थाना क्षेत्र के एक शॉप पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के बंदूक से अचानक गोली चलने से पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर में चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला के समीप एक दुकान के सिक्युरिटी गार्ड के बंदूक से गोली चल गई। जिसमें भेलूपुर निवासी अशोक (35) व उनकी पत्नी मधु (32) को गोली का छर्रा लग गया। जिससे पति -पत्नी घायल हो गए हैं*

घायल अशोक अपने पत्नी व बेटे के साथ बाइक से जा रहे थे कि अचानक पटेल धर्मशाला के पास गोली चल गई जिससे पति-पत्नी घायल हो गए है। वही संयोग अच्छा रहा कि बेटा* अमित 10वर्ष बाल-बाल बच गया
वही अशोक के पैर व मधु के गाल पर छर्रा लगा है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक सहित सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। वही पूछताछ के दौरान गार्ड ने पुलिस के सामने कहा कि बंदूक साफ करने के दौरान गोली चल गई हैं।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय मण्डल कॉर्डिनेटर वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।