कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में स्व जनगणना एवं सड़क सुरक्षा हेतु किया गया जागरूक

बरेली- आज से सड़क सुरक्षा सप्ताह विद्यालयों में मनाया जा रहा है बच्चों को सड़क पर चलने की एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी विद्यालयों में दी गई इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में भी प्रार्थना स्तर पर बच्चों को सड़क पर चलने के नियम बताए गए एवं किस प्रकार से सुरक्षित रहा जा सकता है इसकी जानकारी विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार के निर्देशन में रमेश सागर. चरण सिंह मोहन सिंह आदि शिक्षकों द्वारा विस्तार से प्रदान की गई. सुपरवाइजर रमेश सागर ने बच्चों को जनगणना संबंधित विस्तार से जानकारी देते हुए कहा हर परिवार के मुखिया को जनगणना का कार्य 30 दिसंबर से पहले ही कर लेना है. इस कार्य को करने से पहले उन्होंने सरल उपाय भी बताएं की किस प्रकार से यह कार्य सुगमतापूर्वक हो सकता है. ज्ञात हो कल से बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं भी संचालित होने जा रही हैं इस कारण शिक्षकों की कमी के चलते परीक्षा संचालन में निश्चित रूप से शिक्षकों की कमी महसूस होगी. किन्ही विद्यालयों में एक अध्यापक द्वारा ही परीक्षा संचालित करने का जिम्मा रहेगा उधर परीक्षा का बोझ इधर राष्ट्रीय कार्यक्रम जनगणना की जिम्मेदारी और दूसरी तरफ SIR का कार्य। ऊपर से विद्यालय निपुण करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ऐसी स्थिति में अध्यापक अत्यधिक मानसिक दबाव की स्थिति में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *