सारेगामापा लिटिल चैंप्स के मेगा ऑडिशन में चयनित विदुषी का हुआ सम्मान

पिंडरा/वाराणसी-फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 की 11 वर्षीया छात्रा विदुषी वर्मा का सारेगामापा में चयन होने पर गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। विदित हो कि विदुषी वर्मा ने हाल ही में वाराणसी में हुए जी टीवी के चर्चित शो सारेगामा लिटिल चैंप्स के ऑडिशन में अपने सधे हुए सुर से जजों को प्रभावित करते हुए 24 नवम्बर को दिल्ली में होने वाले मेगा ऑडिशन में स्थान बनाया है। विदुषी के भजन एल्बम ‘राम नाम का अमृत पी ले’ व ‘हे गणेश देवा’ जारी हो चुके है। विदुषी मूलतः त्रिलोचन महादेव की निवासिनी है। इनके पिता विनय कुमार वर्मा पेशे से अध्यापक है। प्रधानाचार्य रामानुज यादव ने विदुषी को स्मृति चिन्ह तथा पुस्तक देकर सम्मानित किया। प्रबंधक संजीव सिंह ने विदुषी के इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरव की बात बतायी तथा इनके उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर नीलम पाठक, दिनेश सिंह, सलमा मालिक, संजीव श्रीवास्तव, सुरेश यादव, नीलम मौर्या, महेश सिंह, दीपमाला, शिवानी सिंह समेत सैकड़ो छात्र व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय मण्डल कॉर्डिनेटर वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।