बरेली- संकुल स्तरीय मीटिंग आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठिरिया ठाकुरान में आयोजित की गई प्यार लर्निंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संकुल स्तरीय बैठकर प्रत्येक माह भिन्न-भिन्न विद्यालयों में आयोजित की जाती हैं इस बार जोगीठेर न्याय पंचायत की मीटिंग विद्यालय समय में आयोजित की गई जिसमें जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई नोडल संकुल शिक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने बताया कल से अर्धवार्षिक परीक्षा बेसिक के विद्यालय में आयोजित की गई है जिसकी पूरी तैयारी विद्यालय स्तर पर कर ली गई है खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद के कुशल निर्देशन में यह परीक्षा अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के साथ बहुत ही सुचिता पूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए पूरे ब्लॉक के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक प्रयासरत हैं। किसी भी प्रकार की कोई काम ही नहीं हो इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है सभी विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रश्न पत्र दो दिन पूर्व ही वितरित कर दिए गए थे ब्लॉक स्तर पर रॉबिन रस्तोगी दुष्यंत यादव आदि की पूरी टीम परीक्षा भली भांति संपन्न हो इस हेतु पूरी नजर रखेगी। आज की संकुल बैठक में विशेष रूप से शशि वाला जौहरी मुकेश कुमार प्रवीण कुमार रीना राजू नलिन रस्तोगी इंद्रनाथ निशा रानी प्रदीप कुमार मथुरिया आदि ने शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से अपना प्रस्तुतिकरण दिया । प्राथमिक विद्यालय ठिरिया ठाकुरान की सहायक अध्यापक दीप्ति सक्सेना द्वारा अपने सुझाव भी रखे गए एवं मीटिंग के अंत में आभार व्यक्त किया गया।
संकुल मीटिंग में सड़क सुरक्षा सप्ताह तथा स्व गणना पर की गई विस्तृत चर्चा
