संपूर्ण समाधान दिवस मे विधायक, डीएम व सीडीओ ने सुनी लोगों की शिकायतें, 76 शिकायतों में 16 का निस्तारण

बरेली। तहसील बहेड़ी सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे कुल 76 शिकायते प्राप्त हुई। मौके पर 16 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने दूर दराज से आए शिकायत कर्ताओं की समस्या को सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को शिकायतो के समयान्तर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जो शिकायतें प्राप्त हुई है। उनको पेंडिग में न रखा जाए। तत्काल शिकायत का निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ताओं से जानकारी भी ली जाए कि वह शिकायत से संतुष्ट है। इस दौरान विधायक भोजीपुरा बहोरन लाल मौर्य ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि शिकायतों का समाधान अवश्य किया जायेगा। शिकायतकर्ता ज्ञानवती पत्नी स्व. रामप्रकाश निवासी गुलड़िया ने बताया कि देवरनिया आबादी वाला रोड की नाली व पानी के निकास की समस्या है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित लेखपाल को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर जांचकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करे। शिकायतकर्ता केसर कुमार पुत्र काशीराम, ग्राम खुटिया ने बताया कि बिजली के तार रोड के ऊपर से गुजर रहे है। तार बहुत ढीले होकर लटक रहे है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत बहेड़ी को निर्देश दिए कि तत्काल प्रकरण में परीक्षणोपरान्त आवश्यक कार्यवाही करें। शिकायतकर्ता इकबाल हुसैन पुत्र इमदाद हुसैन ग्राम मानपुर ने बताया घर के सामने से रोड चल रहा है मस्जिद के पीछे वाली आबादी का नाली का पानी नहर में जाता है। उसे बन्द कर मकान की साइड में जोड़ दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ शेरगढ़ को निर्देश दिए कि प्रकरण में परीक्षणोपरान्त आवश्यक कार्यवाही करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक सिटी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।