विहिम ने मनाई सातवीं पुण्यतिथि, बोले – सामाजिक समरसता के महानायक थे अवैद्यनाथ

बरेली। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महंत अवैद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथि पर सामाजिक समरसता एवं खिचड़ी भोज का कार्यक्रम किया। वही बरेली के कटरा चांद खां के मैरिज हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा बिजनौर से चार बार के विधायक रह चुके डॉ इंद्रदेव सिंह मुख्य अतिथि रहे। वहीं डॉ इंद्रदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने आजीवन सामाजिक सद्भाव का काम किया था। उनके सपनों को साकार करने का काम उनके शिष्य व सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ करने का काम कर रहे है। अमृत दास खाकी महाराज ने कहा कि योगी और मोदी के कार्यकाल में ही यह संभव हो पाया है कि आज रामलला का मंदिर बन रहा है। अब आम आदमी पार्टी सहित सभी पार्टियां भगवान राम के दर्शन करके अपने आप को भगवान राम का हितैषी बताने पर लगी हुई है। प्रदेश मंत्री अमर सिंह गंगवार ने भी हिंदू को संगठित रहते हुए अफगानिस्तान से सीख लेने की नसीहत दी। बैठक में मंडल प्रभारी ठाकुर पप्पू पहलवान, जिलाध्यक्ष नीरज पटेल, बबलू मौर्य, जिला उपाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल, अनिल गुरुजी, रवि सेठी, मनोज मौर्य, वीरेंद्र पंडित,नवनीत सिंह चौहान, संस्कार निशुल्क शिक्षा केंद्र की संचालिका ज्योति ठाकुर, राहुल सिंह चौहान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।