सपा की महिला महानगर इकाई के कार्यकारिणी गठित, किया स्वागत

बरेली। सपा कार्यालय पर शनिवार को महानगर महिला सभा की कमेटी घोषित की गई। जिसमें अध्यक्षता महानगराध्यक्ष शमीम खां सुलतानी ने की। महिला सभा की महानगराध्यक्ष रेहाना बी ने कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें गंगा जमुनी तहजीव को कायम रखते हुए सभी धर्म जाति की महिलाओं को पद सौंपे गए। इसी कड़ी मे महिला महानगर महासचिव बनीं सुश्री जैनब फातिमा को दायित्व सौंपे जाने पर अध्यक्ष रेहाना बी ने मुबारकबाद दी। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उषा यादव, विधावती रानी और सरिता सक्सेना, कोषाध्यक्ष रीना खान, सचिव सुश्री सपना, मैना, शहनाज बी, पुष्पा मौर्या, फरजाना बी, शबीना सैफी, शानू मौर्य, नाजमा खान, भूरी, को सौंपे गए। साथ ही रूपा शर्मा, फराह खान, जैनुल निशा, मन्नो बी, नीलोफर, तंजीन फातिमा और जहाना को महानगर सदस्य के रूप में पदभार सौंपे गए। बैठक में मुख्य रूप से गौरव सक्सेना, नीरज तिवारी, असलम खान, विशाल कश्यप, सम्युन खान, दीप्ति पांडे, नज़ीर खान, फैजान खान वारसी आदि शामिल रहे। अध्यक्ष रेहाना बी ने नवनियुक्त महिलाओं को माला पहनाकर स्वागत कर पदभार सौंपे। सभी महिलाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।