25 नवंबर को अयोध्या में आयोजित धर्म सभा हेतु आजमगढ़ नगर में निकाली मोटरसाइकिल रैली

आजमगढ़। राम जन्म भूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु 25 नवंबर को अयोध्या में आयोजित धर्म सभा हेतु आजमगढ़ नगर में समाज को जागृत करने के लिए मोटरसाइकिल रैली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर धर्मशाला में चलने का आह्वान किया गया। रैली में कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय, जय श्री राम उद्घोष के साथ मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अपने अलग-अलग शब्दों समाज को जागृत करने व मंदिर निर्माण हेतु समाज को संबोधित किया। 25 नवंबर को आयोजित धर्मसभा में आजमगढ़ जनपद से 50 हजार की संख्या में कार्यकर्ता कूच करेंगे। इसके साथ ही जनपद में सभी खंड केंद्रों पर पदयात्रा बाइक यात्रा के माध्यम से जन जागरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लालजी भाई विभाग प्रचारक, ओम प्रकाश पांडे, अजय यादव, रामकृष्ण मिश्र, अभय दत्त, अभिषेक जायसवाल दीनू, धनंजय पांडे, हरिवंश मिश्रा, राजेश सिंह महुआरी, सत्य विजय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।