शीशगढ़ के युवक की गढ़मुक्तेश्वर के पास दुर्घटना में मौत, मचा कोहराम

शीशगढ़, बरेली। गढ़मुक्तेश्वर के पास निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से थाना क्षेत्र शीशगढ़ के बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अंसारनगर निवासी मृतक मोहम्मद शानू पुत्र मुन्ने उम्र 25 वर्ष दिल्ली में टेलीकॉम कंपनी में पांच साल से जॉब करता था। लॉकडाउन में वह अपने घर शीशगढ़ वापस आ गया था और माता पिता के साथ घर में ही समय बिता रहा था। अनलॉक के दौरान बह बुधवार की सुबह पांच बजे मोटर साईकिल से दिल्ली को रबाना हो गया। गजरौला पार करते ही गढ़मुक्तेश्वर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने घायल को अस्पताल को भिजबाया। उधर पुलिस की सूचना पर घर से पिता भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल ले जाते समय घायल युबक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर पाकर घर मे कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता राजगिरी का काम करते है। पिता की तहरीर पुलिस चौकी गढ़ गंगा पर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।