विवेक हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आर्यनगर विधायक ने निकाला कैंडल मार्च

कानपुर – घंटाघर स्थित भारत माता मंदिर से सपा नेता अमिताभ वाजपई ने विवेक हत्या कांड का विरोध करते हुए CBI जांच की मांग की व सरकार विरोधी नारे लगाकर अपना रोष व्यक्त किया। सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित जनता ने भी विवेक के परिवार को उचित मुआवज़ा देने व निष्पक्ष जांच की मांग की व कैंडल मार्च निकाल कर अपना आक्रोश लखनऊ पुलिस के खिलाफ दर्ज किया। लोगों ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश पुलिस बेलगाम हों चुकी हैं।

इस मौके पर कैंडल मार्च में विधायक अमिताभ बाजपाई पूर्व महासचिव अम्बर त्रिवेदी अशोक केसरवानी पार्षद मोनू गुप्ता पार्षद बब्लू मल्होत्रा अर्चना शुक्ला डाली यादव पिंकी यादव गुड्डू सांवरा समाजवादी पार्टी के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।