बीकानेर महानगर में सेवाभारती के बाल संस्कार केन्द्र का शुम्भारम्भ

बीकानेर/राजस्थान- बीकानेर महानगर के लक्ष्मीनाथ नगर में सेवा भारती द्वारा हर्षोलाव तालाब की बस्ती में बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सांवरलाल मोदी बीकानेर विभाग सह मंत्री एवं हजारीमल इस अवसर पर उपस्थित रहे तथा बच्चो एवं अभिभावकों को सेवा भारती के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।
ज्ञातव्य रहे कि सेवाभारती देश भर में विभिन्न सेवा कार्यो को संचालित करने वाली एवम सेवा शब्द को चरित्रात करने वाली राष्ट्रीय संस्था है।

सेवा भारती अपने समाज के अभावग्रस्त, निर्धन,वंचित, उपेक्षित, पीड़ित बन्धुओं की सेवारत अखिल भारतीय संगठन है। यह संगठन 80000 से अधिक सेवाकार्य देशभर में संचालित करता है।
अपने समाज के इन बन्धुओ को अपना मानकर ,अपनेपन के भाव से एक उत्थान, विकास करते हुए स्वाभिमान व सम्मान युक्त जीवन बनाकर समरस ,स्वस्थ-सुंदर समाज बनाने के उद्देश्य से संगठन इस कार्य में प्रगतिशील है।
इसके लिए विभिन्न प्रकार के छोटे बड़े प्रकल्प व गतिविधिया चलाकर यह करने का प्रयास है।
सेवाभारती विभिन्न दैवीय आपदाओ जैसे अकाल,सुनामी,बाढ़ में पीड़ितों की सेवार्थ हमेशा अग्रणी रही है।स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण आदि पर भी विशेष अभियान चलाकर कार्य करती है।
यह सारा कार्य समाज के द्वारा आर्थिक सहयोग से चलता है।

पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।