बाली विधानसभा के अमिताभ बच्चन के प्रचार में आयी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया

राजस्थान/बाली- विधानसभा चुनाव में बाली विधानसभा भाजपा के उम्मीदवार पुष्पेंद्र सिंह राणावत के पक्ष में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया अपने पूरे अमले झमले के साथ सादड़ी के बसस्टैंड आजाद मैदान में चुनावी सभा की, जिसमे केन्द्रीय मंत्री एवम सांसद पीपी चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्प जैन,जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा के अलावा स्थानीय कार्यकर्ता मण्डल अध्यक्ष संजय बोहरा, दिलीप सोनी युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद मीणा एवम पूरी कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री द्वारा के गए कामो को गिनाया । उसी क्रम में मुख्यमंत्री ने भी सभा मे जनता से आर्शीवाद मांग एक बार पुनः विश्वास करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन के शुरुआती दौर में ही पुष्पेन्द्र सिंह को बाली विधानसभा का अमिताभ बच्चन बताया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा, पुष्प जैन , पीपी चौधरी आदि ने भी सम्बोधित करते हुए राज्य एवम केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।
मुख्यमंत्री रात को सादड़ी के राणकपुर स्थित होटल में विश्राम कर सुबह कार्यकर्ताओ से फीडबैक लेगी।

पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।