प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

आजमगढ़- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पुलिस लाइन स्थित जिला कार्यालय पर धरतीपुत्र माननीय मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन गुरूवार को धर्म निरपेक्षता दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमे मुलायम सिंह यादव को धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर बताया गया।

प्रसपा मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने कहा कि नेता जी हम सब के नेता ही नहीं, बल्कि संरक्षक व अभिभावक है। पूरे देश में नेताजी ही धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर हैं। धर्मनिरपेक्षता के लिए उन्होंने सत्ता को ठोकर मारने का काम किया है। आज पूरे देश में धर्मनिरपेक्षता का संकट आ खड़ा है। धर्म की राजनीति करने वाले देश के भाईचारे और आपसी सौहार्द का छिन्न-भिन्न कर वोट की राजनीति कर रहे हैं, जो देश के लोग लोकतंत्र के लिए घातक है। नेताजी के धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर चलकर देश में सामाजिक समरसता स्थापित करने का काम करना होगा। श्री यादव ने नेता जी के दीर्घायु होने की मंगल कामना करते हुए हुए उन्हें सभी का आदर्श बताया। जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि धमनिष्ठा की रक्षा हेतु प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लामबंद होकर संघर्ष करेंगी। श्री यादव ने नेता जी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं ताकि उनका मार्गदर्शन हम सभी को मिलता रहे और देश में धर्मनिरपेक्षता की आवाज बुलंद होती रहे। संचालन पार्टी के प्रमुख महासचिव आनंद उपाध्याय ने किया। इसके पूर्व मुबारकपुर कस्बे के अस्पतालों में मरीज और तीमारदारों में मंडल प्रभारी राम दर्शन यादव ने फल वितरित कर नेता जी का जन्मदिन पर लोगों को भाईचारगी और समरसता का संदेश दिया। इस दौरान सुरेंद्र चौहान, मनीष यादव, अरविंद यादव, चरणजीत सिंह, मुमताज अहमद, मंसूरी कृष्णा सिंह, लल्लन तिवारी, सीताराम यादव, जयप्रकाश यादव, ओंकार तिवारी, डॉ राजदेव यादव, शर्मा नंद पांडे, अब्दुल्लाह, शाह जहां, अतुल यादव, आशू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।