कांग्रेसियों ने निकाली घूम-घूमकर प्रतिज्ञा पद यात्रा, बोले- भाजपा भगाओ- महंगाई हटाओ

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एवं अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व मे शहर भर मे भाजपा भगाओ- महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा के दौरान सभी कांग्रेसियों ने कैंट स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी की। पदयात्रा के दौरान अजय शुक्ला एवं समस्त कांग्रेस जनों ने लोगो से संवाद कर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महंगाई अपने चरम सीमा पर स्थापित है। प्रदेश की जनता बदहाल है और जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को महंगाई से तंग होकर उखाड़ फेंकेगी। इसी के तहत कांगेस पार्टी भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसके बाद शाम चार बजे महानगर अध्यक्ष के आवास पर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे एक दिसम्बर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मुरादाबाद में होने वाली रैली तथा आगामी 26 नवम्बर संविधान दिवस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए जाने की रुपरेखा तैयार की गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी वार्डों और नगरों में प्रभारी बनाकर पार्टी के नए सदस्य बनाये जाएगे। इस दौरान प्रदेश सचिव एवं महानगर प्रभारी अजय सारस्वत सोनी पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, मुजाहिद हसन खां, हाजी इस्लाम बब्बू, योगेश जौहरी, हर्षित दुबे, विजय मौर्य, नाहीद सुल्ताना, पारस शुक्ला, बिलाल कुरैशी, हाजी जुबैर, धर्मेश कौशल, धीरज दीक्षित, कादिर खान, मुन्ना कुरैशी, सुरेंद्र सोनकर, अजय यादव, पंकज शर्मा, रवि शुक्ला, सुचित्रा सिंह, कुमकुम शर्मा,आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।