कटिहार पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे के भीतर ही अपराधी को दबोचा

कटिहार/ बिहार, शनिवार देर शाम हुई प्रियंका हत्याकांड में कटिहार पुलिस की बड़ी सफलता | ज्ञात हो की राखी खरीदने के दौरान संतनगर में मोबाईल लुटने के विरोध में अपराधियों ने कनपटी में गोली मार दी थी | लोग के प्रयास से जख्मी प्रियंका को K.M.C.H, कटिहार में इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टर उसे मृत घोषित कर दिया | प्रियंका औरंगाबाद में पदस्थापित एएसआई सुभाष यादव की पुत्री थी। अपराधी बाइक से था और मौके से फरार हो गया | एसपी द्वारा त्वरित तौर से एसडीपीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अपराधी को पकड़ने की लिए जाल बिछा दिया गया | अपराधियो के द्वारा छोड़े गए चप्पल के सुराग के आधार पर स्थानीय पुलिस पहुँची असल हत्यारे तक I घटना में शामिल दोनों युवकों के साथ-साथ इसमें सहयोगी रही एक महिला को भी दबोच लिया | पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा सहित खाली खोखा के साथ मृतक प्रियंका की मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है| गिरफ्तारी दोनों युवक संत कालोनी का ही रहने वाला है | अपराधी को अमदाबाद थाना क्षेत्र से बंगाल भागने के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर किया गया | अपनी स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। एसपी विकास कुमार ने प्रेस वार्ता बताया कि गिरफ्तार युवक आकाश कुमार व मंगल कुमार शुरू से ही अपराधी प्रवृति का युवक रहा है | प्रेस वार्ता में एसडीओ नीरज कुमार, एसडीपीओ अनिल कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे | एसपी विकास कुमार ने आगे कहा की इसमें शामिल पुलिस बल को पुरस्कृत किया जायेगा |
–अजय कुमार प्रसाद, कटिहार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।