उत्तराखंड आप की विकासनगर विधानसभा में महत्व पूर्ण बैठक कर किया संगठन विस्तार

पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड जनपद देहरादून के पछवादून के विकासनगर विधानसभां में आम आदमी पार्टी की महत्तवपूर्ण बैठक का आयोजन प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष राव नसीम अहमद की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियाँ की गई।

बैठक में संगठन को विस्तार देते हुये सर्वसम्मति से महंत दिगंबर राज गिरी को पछवादून जिलाध्यक्ष, मनोज चौधरीे को जिला उपाध्यक्ष, संदीप दुबे को विकासनगर विधानसभां अध्यक्ष, पं. राजकुमार को अध्यक्ष चकराता विधानसभा, गुलफाम अहमद को उपाध्यक्ष विकासनगर विधानसभां, मौ. आशु अंसारी को सहसपुर विधानसभा अध्यक्ष, कमील खान के संगठन मंत्री सहसपुर विधानसभा, जोगिन्दर सिंह को सचिव विकासनगर विधानसभां, पारस कन्नौजिया को मीडिया प्रभारी विकासनगर विधानसभां, हरेन्द्र चौधरीे को सोशल मीडिया प्रभारी विकासनगर विधानसभां, अन्नू शर्मा को महिला मोर्चा अध्यक्ष विकासनगर विधानसभां, अनीता राणा को महिला मोर्चा अध्यक्ष सहसपुर विधानसभा व दीपा राघव को महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विकासनगर विधानसभां के पद पर नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर सहसपुर, चकराता व विकासनगर क्षेत्र के अनेक लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों व विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, मध्य दून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरीे, जिला सचिव जीतेन्द्र पंत, जिलाउपाध्यक्ष विपिन खन्ना, श्यामलाल नाथ , श्यामबाबू पाँडे, सागर रावल, डॉ. वाहिद सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

-इंद्रजीत सिंह असवाल,पाैडी गढ़वाल उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।