बरेली — बरेली पुलिस लाइन में तैनात महिला हेड कांस्टेबल वंदना ने हरियाणा के मधुबन (करनाल) में आयोजित 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2026-27 में आर्म-रेसलिंग प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर बरेली पुलिस का नाम रोशन किया है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने महिला हेड कांस्टेबल वंदना को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महिला हेड कांस्टेबल वंदना की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिचायक है। उनकी इस उपलब्धि से जनपद बरेली पुलिस गौरवान्वित है।
— बरेली से तकी रज़ा
