1100 दीपो को जलाकर अनाथ बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव

बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन के द्वारा राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल एवं महिला मौर्चा के साथ संयुक्त रूप से धनतेरस के अवसर पर आर्य समाज अनाथालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनाथालय परिसर में भारत के नक्शे पर 1100 दीपो को जलाकर रोशनी के पर्व को अनाथ बच्चो के साथ मनाया। जिसमे संगठन के सदस्यों ने बच्चो को मिष्ठान, फल, बिस्किट, पटाखे आदि वितरित कर उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक अमित भारद्वाज ने कहा कि हम सब को प्रत्येक त्योहार गरीब अनाथ लोगो के साथ ही मनाना चाहिए ताकि इन बच्चों को एक परिवार मिल सके। वे किसी अपने की कमी न महसूस कर सके। कार्यक्रम सयोजक सौरभ शर्मा ने बताया कि संगठन प्रत्येक वर्ष अपने सभी कार्यक्रमो को अनाथ बच्चो के साथ मानता है। जिससे इन बच्चों को ख़ुशी मिलती है। जीतू देवनानी ने कहा कि इससे हमें बच्चो को खुश देखकर आंतरिक प्रसन्नता होती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक धर्मेन्द्र सक्सेना, पवन सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन शंकर शर्मा, सचिन श्याम भारतीय, आदेश प्रताप सिंह, अतुल कपूर, निखिल शर्मा, महेंद्र टिकयानी, कमल जगवानी, आमोद शर्मा, अनुराग महरोत्रा, दीप्ति भारद्वाज, महिला मौर्चा से दिव्या गुप्ता, प्रिया कश्यप, नीमा भंडारी, तजेंद्र कौर, सुरक्षा रस्तोगी, व्यापार मंडल से विशाल महरोत्रा, संजू भैया आदि सदस्य उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।