राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अतुल कुमार का लाल बहादुर गंगवार ने किया स्वागत

बरेली- अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय सभा के बैनर तले आज जिला संरक्षक लाल बहादुर गंगवार के निवास पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता दिल्ली निवासी अतुल कुमार गंगवार का सरदार पटेल पुरस्कार प्रदान कर सम्मान प्रदान किया गया है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल यदुवंशी द्वारा भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई ज्ञात हो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा को प्रोड्यूसर फीचर फिल्म के रूप में गत वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था. वह पिछले 20 वर्षों से टीवी इंडस्ट्री में प्रोग्रामर की भूमिका भी निभा रहे हैं कई बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में उनकी उपस्थिति दर्ज होती है उनके साथ गीत एवं गजल गायक तथास्क्रिप्ट राइटर जे प्रसाद भी साथ में रहे. ज्ञात हो 2 वर्ष पूर्व होटल निरवाड़ा में फिल्म उद्योग की इन दोनों हस्तियों ने दुल्हनिया ले जाएंगे की शूटिंग की थी. फिल्म की 50% शूटिंग बरेली में ही की गई और बरेली की कई प्रतिभाओं को मौका दिया गया आज अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय सभा की बरेली इकाई द्वारा जिला संरक्षक लाल बहादुर गंगवार के निर्देशन में उनके आवास पर फिल्म जगत की प्रतिभाओं को पटेल जयंती के अवसर पर पटेल सम्मानसे विभूषित किया. प्रताप हॉस्पिटल के निदेशक डॉ वीरेंद्र प्रताप गंगवार पूर्व पार्षद अशोक गंगवार राहुल यदुवंशी इत्यादि द्वारा आभार शुभकामनाएं प्रेषित की गई. झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार ने पटेल सम्मान दिए जाने के फल स्वरुप कार्यक्रम संयोजक लाल बहादुर गंगवार की प्रशंसा की और दूरभाष पर कहा इस प्रकार से प्रतिभाओं का सम्मान करने से मनोबल बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *