निर्धन कन्या रचना व सोनी के विवाह में किया सहयोग

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वाधान मेें गुरूवार को मैकयनियर रोड पर सीए राजेन विद्यार्थी के आवास पर निर्धन कन्या के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग समेत गृहस्थी के सभी सामान मुहैया कराया गया। मानव सेवा क्लब ने विवाह सहायता की कड़ी में दो और नाम जोड़ते हुए 500 शादी कराने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। क्लब ने गुरुवार को मैकयनियर रोड पर सी.ए. राजेन विद्यार्थी के आवास पर जरूरतमंद कन्याओं रचना और सोनी के विवाह में सहयोग किया। क्लब के सदस्यों के सहयोग से उनको जरूरत के वैवाहिक उपहार दिए व बारातियों के भोजन का भी प्रबन्ध कराया। रचना दामोदरपुर सुभाषनगर निवासी वीरपाल की पुत्री है। वीरपाल ने मजदूरी कर अपनी पुत्री को अवंतीबाई कॉलेज में बीए की शिक्षा प्रदान कराई। दूसरी सोनी के पिता अब इस दुनिया में नहीं है। मां राजकुमारी घर घर काम कर अपनी पुत्री की शादी तय की। मानव सेवा क्लब ने इनकी परिस्थितियों को देखते हुए इन्हें जरूरी वैवाहिक उपहार दिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी, शालिनी विद्यार्थी, निर्भय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, रुचि मलिक, नरेश मलिक, इन्द्रदेव त्रिवेदी, इं. केबी अग्रवाल, एसके कपूर, अंकित अग्रवाल मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।