मतगणना दल गठन के लिए कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न

राजस्थान/बाड़मेर- पंचायतीराज आम चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार मतगणना दलों के गठन के लिए कार्मिकों के डाटाबेस का प्रथम रेंडमाइजेशन शनिवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, बाड़मेर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, संस्थापन अधिकारी हस्तीमल राठौड़ उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि सक्रिय एवं आरक्षित मतगणना दलों के लिए आवश्यक कार्मिकों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि ईएमएस पोर्टल पर उपलब्ध कार्मिक डाटाबेस में से निर्धारित मापदंडों के अनुसार मतगणना दलों के लिए कार्मिकों का चिन्हीकरण किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों एवं 17 पंचायत समितियों के सदस्य के लिए मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर में 20 नवम्बर को होगी। मतगणना दलों का प्रथम प्रशिक्षण 16 नवम्बर, सोमवार प्रातः 11 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित होगा।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *