बरेली । ब्रह्माकुमारीज़ बरेली द्वारा पंडित राधेश्याम कथावाचक हॉल, कुतुबखाना रोड में ‘दिव्य तपोनिष्ठ युगलों का सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय था—‘परमात्म पालना द्वारा श्रेष्ठ गृहस्थ जीवन’।
प्रातःकालीन सत्र में संस्था से दस वर्षों से अधिक समय से जुड़े 58 विवाहित युगलों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजयोगिनी उषा दीदी ने कहा कि परमात्मा के प्रेम और पालना में रहकर ईश्वरीय ज्ञान को जीवन में अपनाना ही श्रेष्ठ गृहस्थ जीवन का आधार है। यह ज्ञान समाज के हर वर्ग और हर आयु के व्यक्ति के लिए उपयोगी है।
सायंकालीन सत्र में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें डॉ. बिमल भारद्वाज (IMA एसोसिएशन), पार्थ गौतम (संस्थापक, पार्थ फाउंडेशन), अनुराग सक्सेना (अध्यक्ष, ऑल इंडिया होटल एसोसिएशन), डॉ. मोनिका अग्रवाल (राजश्री मेडिकल कॉलेज), डॉ. अशोक (अशोक किरण हॉस्पिटल), योगेश पटेल (ब्लॉक प्रमोटर) एवं सेवानिवृत्त पूर्व डीआईजी विकास वैद्य शामिल रहे।
क्षेत्रीय संचालिका पार्वती दीदी ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अनुराग भाई ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। मोहित भाई, कौशिक भाई एवं बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दोनों सत्रों का सफल संचालन रजनी दीदी ने किया। समारोह में आध्यात्मिक मूल्यों, पारिवारिक प्रेम और संस्कारयुक्त जीवन का संदेश दिया गया।
— बरेली से तकी रज़ा
