होली पर बिशारतगंज मे ई-टिकट बेचते एक गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली। होली के त्यौहार पर टिकट दलाल भी सक्रिय हो गए है। ई- टिकट बेचकर आईआरसीटीसी को बड़ा नुकसान पहुंचाने लगे हैं। मुख्यालय की सूचना पर जंक्शन आरपीएफ ने शनिवार को एक और रेलवे टिकट की दलाली करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। युवक नवनीत के पास से 15 टिकट प्राप्त हुए है। जिसमे से चार टिकटों पर यात्रा हो चुकी है। जबकि 11 टिकटों पर यात्रा होना बाकी है। इन टिकटों पर अगले तीन से चार दिनों में ही यात्रा होना है। आरपीएफ ने युवक नवनीत को गिरफ्तार कर रेलवे धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आरपीएफ को सूचना मिली। बिशारतगंज मे एक कैफे संचालक आईआरसीटीसी की निजी आईडी से अवैध रूप से ई-टिकटों की बिक्री कर रहा है। मौके पर जाकर बिशारतगंज आरपीएफ एसआई सत्यप्रकाश और एएसआई अनिल कुमार ने हकीकत जानने का प्रयास किया। बात सही पाई गई। बिशारतगंज निवासी नवनीत पुत्र विद्याराम मोबाइल रिचार्ज और फ़ोटो स्टेट की दुकान चलाता है। दुकान पर वह निजी आईडी से रेलवे टिकट बुक कर रहा था। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। तीन मार्च से अब तक 15 ई-टिकट बेचे थे। चार टिकट पर यात्रा की जा चुकी है जबकि 11 टिकट पर यात्रा की जानी शेष है। कन्फर्म टिकट पर 400-400 रुपए तक अतिरिक्त लिये जाते थे। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार शिशौदिया ने बताया कि आरोपी नवनीत पर रेलवे एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *