बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। होली और शब ए बारात के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिए थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने थाना परिसर मे पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। जिसमे उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि सभी लोग हमेशा की तरह ही भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाये। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट लहजे मे कहा कि भाईचारे का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई अमल मे लाई जायेगी। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जायेगा। सभी लोग प्रेम और सौहार्द केसाथ या माहौल बिगाड़ने की कोई कोशिश करे तो त्योहार को मनाये। बैठक मे मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने लोगो से शांति व सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील की। क्षेत्र के कुछ प्रधानों ने अपनी समस्या बताई। जिसका समाधान करने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित हलका इंचार्ज को दिए। क्षेत्र के लोगों ने अपने अपने विचार भी रखे। बैठक मे एम इश्तियाक खान, ओमेंद्र चौहान, प्रधान जितेंद्र गंगवार, इरफान सलमानी, अमन सिंह, राजेश गंगवार सहित चौकी इंचार्ज अजय शर्मा, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
