होली और शब ए बारात से पहले निपटा लो छोटे-छोटे विवाद- डीएम

बरेली। होली और शब ए बारात की तैयारियो की समीक्षा के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग हुई। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को होली और शब ए बारात से पहले छोटे-छोटे विवादों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी थानों में पीस कमेटियों की मीटिंग होली से पहले हो जानी चाहिए। ताकि होली और शब ए बारात के दौरान किसी तरह का आपस मे विवाद न हो। डीएम ने नगर निगम को मंदिर और मस्जिदों के आसपास साफ सफाई के निर्देश दिए। साथ ही होली पर पानी की आपूर्ति बेहतर करने को भी कहा। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए की होली पर्व के जुलूस जहां-जहां से पहले से निकलते आए है। उस मार्ग को पहले से देख ले। जिससे जुलूस निकलने वाले दिन कही पर किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की नमाज के समय पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि होली पूजन तथा होलिका दहन के समय भी ध्यान रखा जाए। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों तथा अधिकारियों को निर्देश दिए की होली पर्व पर अपने-अपने सीयूजी मोबाइल नंबर अवश्य ऑन रखे। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओं को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र के उप जिलाधिकारी से समन्वय बनाए रखे। बैठक मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी नगर डा. आरडी पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की सभी सीएचसी व पीएचसी मे डॉक्टर मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *