ग्राम विकास अधिकारी के आरोपों से गरमाया मामला, निष्पक्ष जांच की मांग

बरेली। मझगवां विकास खंड के ग्राम विकास अधिकारी नरेश दिवाकर द्वारा खंड विकास अधिकारी भगवान दास पर लगाए गए मानसिक एवं आर्थिक शोषण के आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ बरेली ने जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। संघ ने पत्र मे कहा कि 30 सितंबर को ग्राम विकास अधिकारी नरेश दिवाकर का शिकायती पत्र संगठन को प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए है। संगठन का दावा है कि संबंधित अधिकारी की पूर्व मे तैनाती वाले विकासखंडों में भी अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति व्यवहार और कार्यशैली को लेकर शिकायतें सामने आती रही है। संघ ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविकता सामने लाने तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि नियमानुसार निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं होने पर संगठन को कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *