सेवा संकल्प अभियान के पांच दिवसीय शिविर का समापन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे पांच दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनी। शिविर में बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभार्थियों को चेक व विवाह प्रमाण पत्र बांटे गए। शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व और विद्युत विभाग के स्टॉल पर ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी ली। आवास योजना का लाभ नही मिलने की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *