तेज रफ्तार वाहन को बचाने मे पलटा ऑटो, दो सगे भाई घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। एएनए कट से शाही जाने वाले मार्ग पर गुरुवार की देर शाम सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास मे एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे मे ऑटो चालक और उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका निवासी सुनील कुमार अपने भाई धर्मेंद्र कुमार और अन्य परिजनों के साथ ऑटो से बरेली मे एक शादी समारोह मे शामिल होने जा रहे थे। ऑटो सुनील चला रहे थे। एएनए रोड पर सामने से तेज रफ्तार वाहन आता देख उन्होंने ऑटो को बचाने का प्रयास किया लेकिन ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में सुनील और धर्मेंद्र घायल हो गए। धर्मेंद्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। कट खुलते ही हादसे शुरू : एक साल बाद खुला जानलेवा कट और हादसे शुरू हो गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *