बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने गुरुवार की रात को एएनए कॉलेज रोड से हाईवे जाने वाले कच्चे रास्ते पर किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार करके शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। युवक के पास से एक 415 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान फन्ने खां पुत्र बुन्दन निवासी गांव धंतिया, थाना फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने उसे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा मे मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।।
बरेली से कपिल यादव
