बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे चल रहे चेयरमैन क्रिकेट कप मे गुरुवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। शानदार जीत दर्ज कर बाबूजी इलेवन और आयात ट्रेडर्स की टीम ने फाइनल मे जगह बना ली। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला फईम इलेवन और बाबूजी इलेवन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए फईम इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 87 रन बनाए। जवाब में बाबूजी इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। दूसरे मुकाबले में फ्रेंड्स क्लब और आयात ट्रेडर्स की टीमें आमने-सामने रहीं। फ्रेंड्स क्लब की टीम 7.1 ओवर में 41 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयात ट्रेडर्स ने महज 3.1 ओवर में 42 रन बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया। हारून चौधरी ने बताया कि दोनों विजेता टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में रोहित उपाध्याय और कासिम अली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।।
बरेली से कपिल यादव
