सेवाभारती के गणेश विसर्जन अवसर पर बालसंस्कार केन्द्रो के बच्चों ने सजाई झाँकी

सोजत/राजस्थान – सेवाभारती देश भर में विभिन्न सेवा कार्यो को संचालित करने वाली एवम सेवा शब्द को चरित्रात करने वाली राष्ट्रीय संस्था है।
सेवा भारती अपने समाज के अभावग्रस्त, निर्धन,वंचित, उपेक्षित, पीड़ित बन्धुओं की सेवारत अखिल भारतीय संगठन है। यह संगठन 80000 से अधिक सेवाकार्य देशभर में संचालित करता है।
उसी तरह सोजत के पिपलिया कला के सेवाबस्तियो मे संचालित सेवाकेन्द्र पर गणपति विसर्जन किया गया।

सेवा भारती, पिपलिया कला (सोजत) में गणेश विसर्जन के अवसर पर दो बाल संस्कार केंद्रों की झाँकी निकाली गई । इस अवसर पर बालसंस्कार केन्द्रो के भैया बहनों ने अति उत्साहित होकर विभिन्न प्रकार की झांकियों से सजकर गणपति बप्पा का विसर्जन किया।
इस अवसर पर सेवाभारती के कार्यकर्ताओं, सेवाबस्तियो के गणमान्य लोगों और बालसंस्कार केन्द्र संचालन कर्ताओ का पूर्ण रूप से सहयोग रहा।
ज्ञातव्य है कि सेवाभारती अपने समाज के इन बन्धुओ को अपना मानकर ,अपनेपन के भाव से एक उत्थान, विकास करते हुए स्वाभिमान व सम्मान युक्त जीवन बनाकर समरस ,स्वस्थ-सुंदर समाज बनाने के उद्देश्य से संगठन इस कार्य में प्रगतिशील है।

पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।