बरेली। बिथरी ब्लाक की ग्राम पंचायत भरतौल में आयोजित चौपाल मे सीडीओ जग प्रवेश ने विद्यालयों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कई लोगों की समस्या का मौके पर ही निस्तारण कराते हुए संबंधित सचिव को उनके साथ भेजा। सीडीओ ने प्रधान और सचिवों से कहा कि गांवों में मनरेगा से हो रहे कार्यों की विशेष तौर पर निगरानी की जाए। रोजगार सेवक या अन्य किसी की भी लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचायत के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर फर्नीचर की उपलब्धता, शिक्षकों की उपस्थिति आदि चेक की। प्रभारी शिक्षक को बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण समेत कई तरह के चल कामों की गुणवत्ता को भी देखा। चौपाल में ग्रामीणों ने भरतौल तक आने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर होने की शिकायत की। इस पर शीघ्र ही नई सड़क डलवाने की बात कही। बीडीओ को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बन रहे आवासों का निर्माण हर हाल में 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाए।।
बरेली से कपिल यादव
