गैंगस्टर एक्ट मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार किया। उसका चालान भेजते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने गैगेस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त ग्राम रघुनाथपुर थाना नारनौल सदर जनपद महेन्द्रगढ़ हरियाणा से अभियुक्त राजवीर उर्फ सरपंच पुत्र गुग्गनराम निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना नारनौल सदर जनपद महेन्द्रगढ़ हरियाणा उम्र 36 वर्ष को घर से गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, कांस्टेबल अंशुल तोमर, विष्णु कुमार, अरविन्द नागर शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *