बरेली। शुक्रवार को बीडीए ने बदायूं रोड स्थित अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है। बगैर नक्शा पास किए खेतों की जमीन पर 10 कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनाइजरों ने लाल फाटक फ्लाईओवर निर्माण होते ही अवैध कॉलोनियों का जाल फैला दिया है। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश कश्यप एवं अन्य द्वारा बदायूं रोड पर जुए की पुलिया (ग्राम चौबारी) के निकट लगभग 15 बीघा भूमि पर संजीव, आरपी यादव और लाल सिंह एवं अन्य द्वारा बदायूं रोड पर महाराणा स्मारक ट्रस्ट के निकट लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल पर ओमप्रकाश कश्यप, नेमचन्द्र लाला एवं अन्य द्वारा बदायूं रोड पर नदी की पुलिया से आगे मेन रोड पर ग्राम चौबारी के सामने लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल मे परवेज आलम, नेमचन्द्र लाला, सुलेमान एवं अन्य के द्वारा बदायूं रोड पर लगभग 20 बीघा भूमि पर, उमेश पटेल एवं अन्य के द्वारा बदायूं रोड पर नदी के किनारे बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के लगभग 12 बीघा क्षेत्रफल मे ओमप्रकाश एवं अन्य के द्वारा आईटीवीपी गेट के सामने 25 बीघा क्षेत्रफल मे, सुधीर पंडित, अजय यादव एवं अन्य द्वारा 15 बीघा क्षेत्रफल में, नारायण दास, भूदेव एवं अन्य द्वारा 12 बीघा क्षेत्रफल में, नेमचन्द्र एवं अन्य द्वारा 15 बीघा क्षेत्रफल में, आलम, युसुफ, ओमप्रकाश द्वारा 15 बीघा क्षेत्रफल में साईट आफिस, सड़क, प्लाटों का चिन्हाकंन आदि का काम होता मिला। मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
