* अधिकारियो को फुर्सत मिलेंगी क्या खानापूर्ति की मिटिंगों मे जमकर चाय नाश्ते से
राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर जिला मुख्यालय के भौलिये री कृपा मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले ढाई से तीन वर्षों से घरेलू विद्युत व्यवस्था बाधित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जोधपुर डिस्कॉम के कॉल सेंटर से लेकर मुख्यमंत्री के निगरानी वाले संपर्क पोर्टल तक दर्जनों शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं के अनुसार नए पावर हाउस से आने वाली विद्युत सप्लाई लाइन करीब 20 से 25 किलोमीटर लंबी है। इस लाइन पर कहीं भी फाल्ट होने पर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। दानजी की होदी, कोजानियों का पाड़ा और भौलिये री कृपा मार्ग क्षेत्र में कई बार दिन-रात बिजली कटौती की स्थिति बनती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि लक्ष्मी नगर स्कूल के पास नया जीओ लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ सप्ताह पहले लक्ष्मी नगर स्कूल के पास विद्युत पोल खड़ा किया गया था, लेकिन बाद में वह भी मौके से हटा दिया गया। इससे क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं में विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत और अधिकारियों के निर्देश के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मुख्य अभियंता बाड़मेर एन.के. जोशी ने बाड़मेर वृत के राजस्व वसूली कार्यो की प्रगति एवं विद्युत आपूर्ति की समीक्षा बैठक लेते हुए टीम वर्क के साथ कार्य कर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता बाड़मेर जोशी ने उपखण्डवार सभी सहायक अभियंताओं से सितंबर माह में आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति की समीक्षा की गई जिसमें अधिकांश उपखण्ड कार्यालय द्वारा लक्ष्य प्राप्त करने पर बधाई दी। साथ ही जिन उपखण्ड कार्यालय द्वारा आवंटित लक्ष्य प्राप्त नहीं करने पर उनसे स्पष्टीकरण चाहा गया।
मुख्य अभियंता ने बैठक में सभी सहायक अभियंता कार्यालयों को माह अक्टूंबर में राजस्व वसूली का लक्ष्य आवंटित करते हुए इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए टीम वर्क के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जो संसाधन वर्तमान में उपलब्ध हैं, उसकी का पूर्ण उपयोग कर आवंटित लक्ष्य प्राप्त किए जाने हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कोर्ट केस के प्रकरणों में केस की पूर्ण हिस्ट्री तैयार कर विभागीय स्तर पर प्रभावी पैरवी करते हुए निर्णय कराने एवं विवादित राशि का निपटारा करने के निर्देश दिए ताकि विभाग की बकाया राशि क्लियर हो सके। मुख्य अभियंता ने सरकारी कनेक्शनों के प्री पेड कनेक्शनों के मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अशोक कुमार मीना ने बैठक में मुख्य अभियंता द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करने का सभी अभियंताओं एवं सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होने माह अक्टूंबर का बिलिंग कार्य को 15 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं शेष 15 दिनों में बकाया राशि वसूली का कार्य करने के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही फीडर इंचार्ज द्वारा लाई जा रही फोटो रीडिंग की रेंडेमली जांच करने व त्रुटि पाए जाने पर निगम नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने 50 हजार से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के ट्रांसफाॅर्मर उतारने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होने पीडीसी कनेक्शनों की रेंडमली जांच करने, परिसर में विद्युत चोरी पाए जाने पर सतर्कता जांच की कार्यवाही के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता एमएण्डपी कैलाश कुमार ने कहा कि सभी सहायक अभियंता एफएमएस पोर्टल की प्रभावी माॅनिटरिंग करे जिससे कृषि फीडरों को ब्लाॅक ऑवेर्स में दी जा रही विद्युत आपूर्ति की निगरानी हो सके। 11 केवी फीडरों पर निर्धारित समय से अधिक सप्लाई दिए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध नियमानुसार कटौती प्रस्तावित करे। साथ ही कृषि व 24 घंटे फीडरों के कोड एवं उनसे जुड़े उपभोक्ताओं की टैरिफ सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में लेखाधिकारी, अधिशाषी अभियंता, सहायक लेखाधिकारी,सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
— राजस्थान से राजूचारण
