हत्या के मुकदमे मे पैरवी और गवाही न देने का दबाव, धमकी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के टिटौली गांव निवासी सखावत नवी ने थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर गाली-गलौज करने और बेटे की हत्या के मुकदमे में पैरवी व गवाही न करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। सखावत नवी ने बताया कि उनके बेटे की हत्या के मामले में गांव का वसीम पुत्र नफीस जेल में बंद है। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि चार अक्तूबर की शाम करीब सवा छह बजे वसीम का पिता नफीस उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने धमकी देते हुए कहा, “अभी तो एक को मारा है, अब मैं मारूंगा।” पीड़ित का आरोप है कि नफीस ने मुकदमे में पैरवी न करने और गवाहों को गवाही से रोकने का दबाव बनाया। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से परिवार भयभीत है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *