बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे सास बहू की लड़ाई मे सास ने मिट्टी के तेल छिड़ककर आग लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सास को अस्पताल मे भर्ती करा दिया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला माली निवासी अयोध्या प्रसाद की पत्नी विद्या देवी उनके बेटे दिनेश की पत्नी सोमवती के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। जिसको लेकर बात इतनी बढ़ गई कि सास विद्यादेवी उम्र 50 बर्ष ने शुक्रवार की देर रात कमरे मे अपने को बंद कर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। जब आग लगी तो विधादेवी चीख-पुकार करने लगी। बहू ने शोर मचाया और दौड़कर पुलिस चौकी गई। सूचना दी आनन-फानन मे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक पड़ोसीयो ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला के ऊपर पानी डालकर आग को बुझाया तब तक का साठ परसेंट जल चुकी थी। पुलिस ने एबुलेंस की मदद से जल्द ही इलाज के लिए भेजा। आसपास के पड़ोसियों मे चर्चा थी कि सास बहू मे लड़ाई हुई थी। लड़ाई मे विद्यादेवी के पति अयोध्या प्रसाद ने विद्यादेवी को उकसाया के तेल छिड़ककर आग लगा लो और बहू को फंसा देंगे फिर यह जेल जायेगी। उनकी बातों में आकर विद्यादेवी ने आग लगा ली।।
बरेली से कपिल यादव
