एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर भाई के सीने मे उतार दी गोली, हुई मौत

बरेली। शुक्रवार की देर रात करीब एक लाख रुपए के विवाद मे मौसेरे भाई ने ही भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बेटे व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और हंगामा करने लगे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जमीन पर पड़ा खून और अन्य सुराग जुटाए। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने रिश्तेदार के घर से मुख्य आरोपी और बेटे को पकड़ लिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। दो और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि वह काफी समय ये रुपए नही दे रहा था इसलिए मारा। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिरौली क्षेत्र के मुगलपुर गांव के रामपाल ने बताया कि छोटे भाई तेजपाल ने मौसेरे भाई आराम सिंह से एक लाख रुपए कुछ साल पहले उधार लिए थे। आराम सिंह काफी समय से रुपए मांग रहा था लेकिन तेजपाल के पास रुपए नही थे। वह बाद मे देने की बात कह रहा था। आरोप है कि आराम सिंह ने तेजपाल से कहा था कि अगर रुपए नहीं दोगे तो जान से मार दूंगा। दूसरे दिन घर के सामने ही तेजपाल का रुपए को लेकर आराम सिंह और उसके बेटे से विवाद हो गया। इस पर आराम सिंह ने फोन कर दो अन्य साथियों को बुला लिया और तमंचा निकालकर सीने पर फायर कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले बाहर आए और आरोपियों को दौड़ाया। इतने में उन्होंने फिर से कई राउंड फायरिंग कर मोहल्ले मे दहशत फैला दी। कुछ साल पहले तेजपाल की शादी हुई थी। शादी के लिए ही तेजपाल ने मौसेरे भाई से उधार लिया था। आराम सिंह काफी समय से अपने रुपए वापस मांग रहा था। इस बात पर दोनों का काफी विवाद होता था। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते हमलावरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्हाेंने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *