बरेली मे एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन 15 से होंगे शुरू, नही हटेगी आचार संहिता

बरेली। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी बरेली मे आचार संहिता नहीं हटेगी। जिले मे 15 मार्च से एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके चलते जिले में आचार संहिता लागू रहेगी। हालांकि जबकि मंडल के तीन जिले शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में आचार संहिता हट गई है। जिले मे स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र मे एमएलसी सीट के लिए नामांकन होली से पहले 15 मार्च से शुरू हो जाएंगे। एक या दो दिन मे इसकी अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। नौ अप्रैल को एमएलसी के लिए मतदान होगा और बारह अप्रैल को नतीजे आएंगे। कलेक्ट्रेट मे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमएलसी के लिए पर्चे भरे जाएंगे। आवेदन पत्रों की जांच 21 मार्च और नाम वापसी 23 मार्च तक होगी।16 अप्रैल से पूर्व ही निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। एमएलसी चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भी 15 मार्च तक हो जाएगा। बरेली सीट पर सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, महापौर, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान, नगर निगम और नगर पंचायतों के सदस्य मतदान करेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *