सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार शनिवार को जनपद बरेली में आए। बरेली से दिल्ली जाते हुए कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में पंजाब नेशनल बैंक के पास सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव एवं उनके साथ आए पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल का जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने कहा कि यूपी की योगी सरकार जनविरोधी सरकार है, जनता इस सरकार से परेशान है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। जिसके चलते आम आदमी डरा हुआ है। ऐसे में आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ लगना होगा। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक सुल्तान बेग, ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, युवा सपा नेता ठाकुर अमित सिंह, सभासद महेंद्रपाल शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्षा इमराना बेगम, मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, सपा नेता सभासद मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू, महिला मोर्चा की मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष इमराना बेगम, कौशल मिश्रा, ठाकुर सत्येंद्र सिंह, असलम सिद्दीकी, सुल्तान अहमद अंसारी, खलील अहमद, डॉक्टर अकील, धर्मपाल, पूर्व प्रधान लक्ष्मी नारायण गुर्जर, तिलक सिंह, सभासद जाकिर अंसारी, इमरान सलमानी सुदर्शन मिश्रा, दीपक चतुर्वेदी, मनोज मौर्य, रमेश मौर्य, टीकाराम मौर्य, वेदपाल श्रीवास्तव व अन्य काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम समापन करने के बाद राष्ट्रीय सचिव मीरगंज के लिए रवाना हो गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।