बरेली – पर्वतीय समाज की 60वीं रामलीला जो कि कुर्मांचल नगर के भोलेनाथ मंदिर के प्रांगण में हो रही है के छठे दिन रामलीला का मुख्य आकर्षण हैं अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति। मुख्य अतिथि मान सिंह नेगी सभापति कुर्मांचल नगर आवासीय समिति और विशिष्ट अतिथि हरवंश सिंह बिष्ट सचिव कुर्मांचल नगर आवासीय समिति साथ में उन्नति शर्मा राष्ट्रीय कवियत्री, शिक्षिका रहे। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू मुख्य उद्घोषक हैं और पूरन जोशी उनका साथ निभा रहे हैं। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया और महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का सम्मान किया और संस्था का स्मृति चिन्ह दिया। डॉ.नरेंद्र सिंह बिष्ट महासचिव ने कहा हमारे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ईमानदारी से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस अवसर पर कुंवर सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट पूर्व सभासद कैंट, चंद्रप्रकाश जोशी, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, तारा जोशी, नरेन्द्र नेगी, भूपाल सिंह, जीत सिंह वोहरा, दीवानी चंद, हारमोनियम वादक गिरीश पांडे, तबला वादक हिमांशु नैलवाल और मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत का विशेष योगदान रहा।
अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का भावपूर्ण मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
