ईशान ईशू बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष

* सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और कायस्थ समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
बरेली । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करते हुए ईशान ईशू को पश्चिम उत्तर प्रदेश का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और कायस्थ समाज के प्रति समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
ईशान ईशू को यह दायित्व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सक्सेना और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना ने संयुक्त रूप से सौंपा। इस मनोनयन को समाज में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि ईशान ईशू अपने नेतृत्व में युवाओं को एकजुट करने, समाज में आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही, उनके प्रयासों से कायस्थ समाज की एकता, प्रगति और गौरव को आगे बढ़ाने में सार्थक योगदान मिलेगा।
ईशान ईशू को युवा अध्यक्ष बनाए जाने से समाज के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होने और संगठन को पश्चिम उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *