पीटने व अपहरण के मामले में अजितेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट पहुंची साक्षी

बरेली। साक्षी से डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह कर चर्चा में आए अजितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अजितेश को उसके घर से गिरफ्तार कर थाना कोतवाली ले आई। उसके पीछे पीछे साक्षी मिश्रा भी अपने जो दुधमुंह बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंच गई। साक्षी मिश्रा के कोतवाली पहुंचने की खबर के बाद दोनों फिर सुर्खियों में आ गए हैं। साक्षी मिश्रा के पति अजितेश ने पिछले वर्ष 2019 में प्रेम नगर इलाके के एक होटल में एमआर अमित मिश्रा को पीटने और उसके अपरहण की कोशिश की थी। मामले की रिपोर्ट थाने में लिखाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी का नाम खोला था। घटना के दौरान अजितेश के साथ चार और लोग थे जिन्हें पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शनिवार की सुबह प्रेमनगर पुलिस ने अजितेश को उनके वीर सावरकर नगर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अजितेश को लेकर थाने पहुंची तो पीछे से उनकी पत्नी साक्षी मिश्रा भी बच्चे को गोद में लेकर थाने पहुंच गई। साक्षी और अजितेश की सुरक्षा में तैनात गनर भी प्रेमनगर थाने पहुंच गए। यहां से अजितेश को कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक पिछले साल एमआर को पीटने के आरोप में अजितेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रेमनगर कोतवाली पहुंची तो अजितेश की पत्नी साक्षी मिश्रा भी पीछे-पीछे कोतवाली पहुंच गईं। दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर कोतवाली पहुंची साक्षी काफी परेशान दिख रही थीं। पुलिस पर जब कोतवाली से कोर्ट लेकर गई तो साक्षी बेटे के साथ कोर्ट भी पहुंच गई। अभी तीन महीने पहले ही साक्षी ने बेटे को जन्म दिया था। इसकी जानकारी खुद अजितेश ने फेसबुक साझा की थी। साक्षी ने घर से भागकर प्रेमी अजितेश से शादी कर ली थी। शादी के बाद साक्षी और अजितेश ने एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें उन्होंने अपनी और अजितेश की जान का खतरा बताया था। इसको लेकर बरेली एसएसपी और अदालत से भी सुरक्षा की गुहार साक्षी ने लगाई थी। अदालत के आदेश के बाद साक्षी और अजितेश की सुरक्षा में उनके घर के बाहर गनर तैनात किए गए थे। शनिवार को अजितेश की गिरफ़्तारी के बाद साक्षी मिश्रा अपने बच्चे के साथ स्कूटी पर सवार होकर गनर संग कोतवाली पहुंची।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।