बरेली। होली का त्यौहार आते ही एक बार फिर से जहरखुरानी तेजी से घटनाएं बढ़ने लगी है। वह आए दिन बसों और ट्रेनों मे यात्रियों को शिकार बना रहे है। चार दिन पहले बरेली जंक्शन पर जहरखुरानी के शिकार छह यात्रियों को उतारकर उन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। इस घटना को अभी एक सप्ताह तक नही हुआ कि तब तक शनिवार को बरेली दिल्ली पैसेंजर ट्रेन मे भी जहरखुरानियों को दो यात्रियों को नशा देकर लूट लिया। यह आलम तब है जब जीआरपी एसपी ने जहरखुरानियों के लिए एक निगरानी टीम का अलग से गठन किया है। शनिवार की सुबह बरेली दिल्ली पैसेंजर मे दो युवक बेहोशी मे उतारे गए। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक अपना नाम पता बताने की स्थिति में नहीं हैं। जंक्शन जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह का कहना है कि दोनों यात्री युवकों के होश में आने के बाद घटना का पता चल सकेगा। उनका क्या-क्या सामान गया है। इससे पहले जिन छह यात्रियों को जहरखुरानियों ने शिकार बनाया था उनमें से पांच बिहार तो एक यूपी का था। जीआरपी उस मामले में भी जांच पड़ताल कर रही है। यात्रियों को बचाने के लिए संबंधित प्रशासन की तरफ से जागरुकता को लेकर जगह-जगह लिखवाया भी जाता है, कि जहरखुरानी से सावधान रहें और किसी अंजान की दी हुई खाने या पीने की सामग्री का इस्तेमाल न करे लेकिन बावजूद इसके लोग असावधानी बरतते हैं और ऐसे मे वह जहरखुरानी की शिकार हो जाते हैं। मगर अब जीआरपी ने ट्रेनों में निगरानी के लिए एक टीम का गठन किया है।।
बरेली से कपिल यादव
