बरेली- वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना के अग्रज वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट का 81 व जन्मदिन मनाने के लिए सुबह से ही उनके आवास गांधीनगर पर भीड़ लगी रही. जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबह से ही उनको शुभकामना देने के लिए पहुंचते रहे वहीं भारत सेवक समाज के पदाधिकारी भी उनके आवास पर जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना के नेतृत्व में पहुंचे प्रमुख रूप से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं जिला महामंत्री डॉ लाल बहादुर गंगवार अनुज कुमार सक्सेना राकेश मिश्रा अनिल यादव इत्यादि शामिल रहे. उधर शब्दांगन की ओर से इंद्रदेव त्रिवेदी डॉक्टर अमित यादव सुरेश बाबू रस्तोगी और कौन-कौन कवि रोहित राकेश इत्यादि में शुभकामनाएं दी और उनके जन्मदिन पर स्वरचित कविता पाठ भी किया. वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार ने अपने चाहने वालों की शुभकामनाएं ग्रहण की और अपने प्रेम के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा मैं उम्र भर इसी सक्रियता के साथ हमेशा सेवा करता रहूंगा.
वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल एडवोकेट का स्वागत करने पहुंचे शहर के हजारों नागरिक
