रामपुर जलालपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

बिहार: समस्तीपुर जिले के रामपुर जलालपुर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा , के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने आज यहाँ स्थानीय मौर्या गार्डन रामपुर जलालपुर के प्रांगण में, आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ,प्रतिभा किसी भी समाज का दर्पण है। जिसके सम्मान से हमारा समाज और राष्ट्र गौरवान्वित होता है। आजादी के बाद से ही राजनीतिक सामाजिक दृष्टिकोण से कुशवाहा समाज उपेक्षित है। शिक्षा एवं संगठन के अभाव के कारण हम काफी पिछड़ गए हैं। शिक्षा का दीपक जला कर ही हम अपने समाज को नई दिशा दे सकते है।आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के महिला बिहार प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी प्रिया ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि कुशवाहा समाज में नई जनजागृति के लिए हम सबों को कमर कसना होगा। संगठित शक्ति ही समाज को नई दिशा दे सकती है। नारी सशक्तिकरण के इस वर्ष में हम सबों को नारी सम्मान भेदभाव रहित ,दहेज उन्मूलन सहित समाज के कोढ़ रीति रस्म रिवाज से दूर होकर समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेना चाहिए। यह बड़े ही गौरव की बात है कि हम इतिहास पुरुष चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक के वंशज रहे हैं जिनका इतिहास अतीत में काफी समृद्धशाली था। अतीत के समृद्धशाली इतिहास से हम सबों को प्रेरणा लेकर अपने वर्तमान के पिछड़ेपन को दूर करने लिए आगे आना चाहिए।अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा समाज के बच्चों के बीच शिक्षा का विकास ,सामूहिक विवाह सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यों के बदौलत समाज का नवजागरण करेगी।अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष राम विनोद सिंह के अध्यक्षता एवं गणेश सिंह के संचालन में आयोजित समारोह को उजियारपुर विधानसभा के विधायक आलोक कुमार मेहता ,कुशवाहा महासभा के प्रधान महासचिव शिव पूजन सहाय, प्रदेशकोषाध्यक्ष देव कुमार कुशवाहा, डॉ0 देवेंद्र महतो, अमित कुमार,प्रो0 रामनारायण शास्त्री, प्रेम कुमार , कमलेश कमल,बालेश्वर महतो, कमलेश कुशवाहा, शांति कुमारी,उर्मिला सिन्हा, शबनम राज,राजेन्द्र सिंह अधुवक्ता,रालोसपा प्रदेश महासचिव राम सेवक सिंह,उमेश कुशवाहा, डॉ0 एसपी सिंह, डा0 आर कुमार,डॉ0 डीएन सिंह आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

रिपोर्ट: आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरोचीफ समस्तीपुर, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।