मृतक आश्रित नियुक्तियों को लेकर किया विरोध

बरेली। मृतक आश्रित नियुक्तियों में भेदभाव और लंबित मामलों के निस्तारण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिला अध्यक्ष अजय चौहान ने नगर आयुक्त संजय कुमार मौर्य से मुलाकात कर मृतक आश्रित नियमावली 1974 के तहत लंबित नियुक्तियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने पात्रता के आधार पर समान कार्रवाई करने और संबंधित मामलों में स्पष्ट निर्णय देने की मांग की है। अजय चौहान का कहना है कि दो कर्मचारियों के नियुक्ति प्रकरणों पर चर्चा की है। इन नियुक्ति के संबंध में विभाग से जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि एक मृतक सफाई कर्मचारी के दत्तक पुत्र के मामले में संबंधित फाइल की जांच करने की मांग की गई। सोनी नामक अभ्यर्थी की नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजों और पात्रता की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। चेतावनी दी कि मृतक आश्रित नियुक्तियों में पारदर्शिता और पात्र परिवारों के अधिकारों का मुद्दा लगातार उठाया जाता रहेगा।।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *