मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक के बच्चो ने किया पोस्ट ऑफिस का भ्रमण

बरेली-  बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में आज मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बैंक तथा पोस्ट ऑफिस का निर्माण कराया जाना रहा बच्चों को कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा पैसे के निकलने और जमा करने की विधि एवं अन्य जानकारी प्रमुख रूप से दी गई । कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर के गांव में स्थित पोस्ट ऑफिस का भ्रमण बेबी तबस्सुम द्वारा कराया गया एवं बैंक संबंधी जानकारी मोहन सिंह द्वारा दी गई विद्यालय के प्रधान अध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने बच्चों से बैंक तथा पोस्ट ऑफिस की जानकारी शेयर की उन्होंने बताया आज के युग में हर बच्चे को बैंक तथा पोस्ट ऑफिस के बारे में जानकारी होनी चाहिए एवं योजनाओं से किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है इसका भी पता होना चाहिए. बच्चों ने नई-नई जानकारी प्राप्त कर खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *