मानव कल्याण विकासवादी संस्थान के सिविल कमांडो द्वारा रेल यात्रियों को कराया गया निशुल्क जलपान

उरई (जालौन)- आज मानव कल्याण विकासवादी संस्थान के सदस्यों (सिविल कमांडो) ने उरई रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी मे रेल से सफर करने वाले यात्रियों को निशुल्क ठंडा जल पिलाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया! मौके पर मौजूद स्टेशन प्रबंधन ने संस्थान के इस कार्य को मानवता का जीता जागता प्रमाण बताया तो दूसरी ओर भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हुए संस्थान के उन्नति करने की दूआएँ दी! लोगो का कहना था कि इस तरह निस्वार्थ सेवा मानवता को जाग्रत करती है ओर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रोत्साहित करती है! जाते जाते यात्रियों ने संस्थान के सदस्यों को उनकी निस्वार्थ सेवा ओर निशुल्क जलपान के लिए धन्यवाद दिया!
संस्थान के सदस्यों में मौजूद संस्थान के तहसील कोर्डीनेटर चंद्रभान सिंह, शाखा प्रबंधक दुष्यंत दीक्षित, उपशाखा प्रबंधक संजय गोस्वामी,कृष्णकांत शर्मा, शैलेंद्र, पंकज वर्मा, दयाशंकर महेंद्र वर्मा, करन कुमार, निखिल सोनी, हनीफ खान, दीक्षा पाल, प्रियंका जी, चंद्रपाल, देवेंद्र,योगेश साहू, अमन खां के साथ मानव कल्याण विकासवादी संस्थान उरई की पूरी टीम मौजूद रही!

अभिषेक कुशवाहा जालौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।