महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़, हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

बरेली। बम बम भाेले, जय-जय शिव शंकर आदि जयकारों की गूंज गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर भर के मंदिरों में गूंजती सुनाई दे रही है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतारें दिखाई देने लगी थी। नाथ नगरी में भगवान शिव की अराधना का प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि श्रद्वा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। सभी प्रमुख मन्दिरों में दिन भर भोले बाबा के जयकारे गूंजते रहे।महाशिवरात्रि पर्व पर नगर ओर आसपास क्षेत्र के सभी शिव मन्दिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। पौराणिक अलखनाथ, धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, वनखण्डीनाथ सहित मन्दिरों में श्रद्वालुओं की संख्या इस कदर उमड़ी कि पूरा मन्दिर आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। शिव भक्तो की श्रद्धा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई लोग कांवड लेकर नंगे पॉव ही भगवान के दर तक पहुंचे। वही नगर क्षेत्र के प्राचीन शिव मन्दिरों की दिन भर श्रद्वालुओं की अपार भीड़ रही। सभी मन्दिरों में ब्रहामुहुर्त से ही जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया था जो देर तक अनवरत जारी रहा। अलखनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ सहित विभिन्न शिव मन्दिरों में श्रद्वालुओं ने भोले की महिमा का गुणगान करते हुये जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के पर्व पर अलखनाथ, वनखण्डीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, पशुपाति नाथ सहित विभिन्न शिव मन्दिरों को फूलों से सजाया गया गया है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्वालुओं का ताता लगना शुरू हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कतारवद्व लाइन लगवाई गई। मन्दिर के अन्दर बारी बारी से प्रवेश दिया गया। महाशिवरात्रि के मौके पर किसी भी मन्दिर में हाथ सैनिटाइज क रने के लिए किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नही रखी गई। श्रद्वालुओं ने जलाभिषेक करके घंटे भी बजाये।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।